Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः विश्व हृदय दिवस पर रैली, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश


बाराबंकी। विश्व हृदय दिवस पर हिन्द हॉस्पिटल हार्ट इंस्टिट्यूट,,रोटरी क्लब  व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जीआईसी मैदान से निकली यह रैली पटेल चैराहे होते हुए जीआईसी मैदान तक वापस आई। हिन्द हॉस्पिटल के पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र, स्काउट के बच्चे व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने तख्तियां व बैनर लेकर लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशा त्यागने की अपील की।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि हृदय रोग अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। ,  इसको लेकर जागरूकत होने की जरूरत है ।कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केके. मिश्रा ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ऐसी रैलियों को जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बताया।रेडक्रॉस चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह व डॉ. रवि आहूजा ने तनावपूर्ण जीवनशैली में हृदय देखभाल को जरूरी बताया। रैली के सफल आयोजन में विमल बैसवार, ,  डॉ. रमेश मोहन,  गिरीश सरोरा, . के.के. श्रीवास्तव, कसीम सिद्दीकी, रत्नेश कुमार व हिन्द हॉस्पिटल के कर्मचारी व स्काउट गाइड के युवाओं का का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |