Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः दुर्गा महोत्सव पर रात्रिभर गूंजा विराट कवि सम्मेलन


रामनगर/ बाराबंकी। ग्राम पंचायत अमोली कला में चल रहे 39वें दुर्गा महोत्सव के तहत रविवार की रात विराट कवि सम्मेलन धूमधाम से आयोजित हुआ। देशभर से पहुंचे नामचीन कवियों की प्रभावशाली और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा और पूरा माहौल साहित्यिक रसधार से सराबोर हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत तथा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता सुरेश चंद्र मिश्रा ने की और संचालन का दायित्व बिसवा के प्रसिद्ध आशु कवि कमलेश मौर्य श्मृदुश् ने संभाला।

हास्य-व्यंग्य के मंच पर अनिल शुक्ला, अजय प्रधान, चेतराम अज्ञानी और लखनऊ के दीपक मिश्रा की प्रस्तुतियों पर श्रोता जमकर ठहाके लगाते रहे। अजय प्रधान की देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्ति श्कि अब भारत नहीं ब्रह्मोस का निर्यात करता हैष् ने विशेष प्रशंसा बटोरी।आगरा की कवयित्री शिखा सिंह ओजस्ती ने वीर रस से समां बांधा, जबकि लखनऊ के मिश्रा ने भी देशप्रेम की अलख जगाई। श्रृंगार और मधुर गीतों में लता श्रीवास्तव, बरेली की पल्लवी सक्सेना और पीलीभीत से आईं सरोज सरगम ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में  पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। आयोजन में दुर्गा महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामकुमार मिश्र, प्रबंधक रविकांत मिश्रा, अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा और वैभव मिश्र ‘जीतू’ सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। दर्शकों ने तालियों और जयघोषों से कवियों का उत्साह बढ़ाया और अमोली कला का दुर्गा महोत्सव सांस्कृतिक गरिमा के साथ यादगार बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |