Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः बेटियों ने संभाली कमान! एक दिन की प्रधानाचार्या और थानाध्यक्ष बनीं छात्राएं


फतेहपुर/ बाराबंकी। बेटियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मंच देने वाला अनूठा आयोजन सोमवार को  देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की प्रतिभाशाली छात्रा निहारिका को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या बनाया गया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति नोडल रेखा वर्मा की मौजूदगी में उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

निहारिका ने स्टाफ मीटिंग ली, कक्षाओं का निरीक्षण किया और अनुशासन व स्वच्छता पर जोर देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। कई छात्राओं ने भी शिक्षिकाओं की भूमिका निभाई और क्षाओं में अध्यापन कर यह संदेश दिया कि अवसर मिले तो बेटियां हर दायित्व कुशलता से निभा सकती हैं। पूरे परिसर में उत्साह, तालियों की गड़गड़ाहट और छात्राओं की मुस्कान माहौल को भावनाओं से भरती रही।

वहीं डॉ. रामकुमार निर्मला गिरि पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा अर्चना वर्मा को एक दिन के लिए बड्डूपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और स्टाफ को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त किया और मुख्य चैराहों पर वाहनों को रोककर लोगों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी। नियम तोड़ने वालों के ऑनलाइन चालान भी कराए गए। स्कूल ड्रेस में पुलिसकर्मियों से घिरी छात्रा को देख लोग पहले हैरान हुए, फिर गर्व से मुस्कराए।कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के कर्मचारीमौजूद रहे। यह पहल बेटियों के साहस, क्षमता और सपनों को नई उड़ान देने वाली साबित हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |