तिलोईः शिक्षकों व छात्रों ने स्वच्छता अनुशासन समेत 5 संकल्पों की ली शपथ
September 01, 2025
तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के साथ ही इण्टर कालेजों में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के तहत शिक्षक एवं विद्यार्थीयों ने पंच संकल्प अभियान की शपथ ली तो खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमेठी के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला द्वारा विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत पंच प्रण शपथ कराये जाने का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया था। बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर सोमवार को तहसील तिलोई क्षेत्र के जनता जनार्दन इण्टर कालेज शंकरगंज, एसपीएन इण्टर कालेज तिलोई, अष्टभुजा इण्टर कालेज शाहमऊ, सत्य सांई इण्टर कालेज शंकरगंज के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत पंच प्रण की शपथ दिलाई गई तिलोई के खण्ड शिक्षा अधिकारी राम किशन कश्यप ने राष्टीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी की मौजूदगी में ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई खण्ड शिक्षा अधिकारी राम किशन कश्यप ने कहा कि पांच संकल्प जैसे हम मिलकर विद्यालय को स्वच्छ अनुशासित हरित और प्रेरणास्प्रद बनाएंगे हम विद्यालय की संपत्ति को राष्ट्रधन मानकर उसका संरक्षण करेंगे।हम शिक्षा को चरित्र निर्माण एवं समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।हम विद्यालय से भेदभाव मिटाएंगे जैसे पांच संकल्पों की शपथ दिलाई गई है।
