Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: बिना अनुमति पेड़ काटने पर हुई कार्रवाई


जामो/अमेठी। प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि बीते 23 सितम्बर 2025 को तिलोई तहसील के ग्राम शिवपुर मजरे भदमर स्थित कमई बार्डर पर वर्षा व आंधी-तूफान के कारण दो हरे आम के पेड़ (गोलाई क्रमशः 2.95 मीटर एवं 1.70 मीटर) गिर गए थे। ये वृक्ष ग्राम शिवपुर मजरे भदमर निवासी चन्द्रभान मिश्र पुत्र स्व. लालता प्रसाद मिश्र के खेत में गिरे थे। सूचना के अनुसार, उक्त गिरे हुए पेड़ों को चन्द्रभान मिश्र तथा ग्राम रस्तामऊ निवासी हलीम पुत्र मोहम्मद तकी एवं वारिस अली पुत्र करम मोहम्मद द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति के काटा जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की और आरोपितों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4ध्10 के अंतर्गत वन अपराध संख्या-24/2025-26 आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |