Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामोः हर रोज कट रहा पेड़, अधिकारी अंजान


जामो/अमेठी। गौरा में प्राथमिक विद्यालय के पास गूलर का पेड़ एवं सहकारी समिति के पास में हरा महुआ का प्रतिबंधित पेड़ ठेकेदार के द्वारा काटा गया । इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष जामों से बात की गई उन्होंने मामला कहा संज्ञान में है, कार्रवाई होगी वन विभाग के जब वीट प्रभारी पारस नाथ दुबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कुछ लोगों को थाने पर बैठाया गया है आए दिन प्रतिबंधित पेड़ों की कटान चला करती है कुछ ठेकेदार ऐसे हैं जो रात में भी पेड़ों को काटा करते हैं किसी भी प्रकार की कोई परमिट नहीं होती वन विभाग की मिली भगत से जुर्माना देकर के भारी भरकम प्रतिबंधित पेड़ों को कटाने का काम करते रहते हैं  पुलिस अधीक्षक अमेठी जी थानाध्यक्ष जामों जी मामले पर आपके ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा कुछ दिन बाद जामो क्षेत्र में जिस तरह से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान जुर्माना देकर के चल रही है ऐसे में कुछ दिन बाद पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो जाएगी ठेकेदार वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को मिलाकर के जब पेड़ कट जाता है तो उसमें मिल मिला करके जुर्माना देकर के मामले को  रफा दफा कर देते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं ऐसे में ध्यान देने की बात यह है कि ऐसे लकड़ कट्टों के ऊपर प्रथम सूचना दर्ज करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए जिससे आने वाले समय में पर्यावरण की समस्या उत्पन्न ना हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |