तिलोईः पुलिस ने जब्त किया 20 लाख पोस्ता छिलका
September 24, 2025
तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले की इन्हौना पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल किया है। इन्हौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर लखनऊ मार्ग पर एक अर्टिका कार से दो कुंतल पोस्ता छिलकाध्डोडा बरामद किया है।बरामद माल की कीमत करीब बीस लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने कार से बरामद बारह बोरियों में रखे पोस्ता छिलका के साथ चालक आदित्य सचदेव पुत्र अम्रत लाल(43 वर्ष )को गिरफ्तार किया है। आदित्य बदायूं के सिविल लाइन का रहने वाला है।वह इंडियन बैंक के सामने स्थित मोहल्ला बत्तीस में रहता है। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह डालटनगंज, झारखंड से यह माल लेकर बदायूं जा रहा था। उसे अभय कुमार सिंह ने झारखंड भेजा था। पुलिस ने कार नंबर( एच आर 55 एजी 0647) को जब्त कर लिया है। चालक कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। इन्हौना पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
