Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः ट्रेन में बिगड़ा बस्ती के यात्री का स्वास्थ्य, मौत


बाराबंकी। लोकमान्य तिलक में बैठ कर मुंबई से बस्ती अपने घर लौट रहे यात्री ट्रेन में अचानक स्वास्थ्य खराब गया है। आरपीएफ ने बाराबंकी जंक्शन पर उतार कर यात्री को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस्ती जिले के थाना परसपुर अंतर्गत रघुपुर निवासी 30 वर्षीय राम औतार पुत्र जमई मुंबई में रहकर एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। 21 सिंतबर को बस्ती अपने घर लौटने के लिए राम औतार मुंबई से लोकमान्य तिलक में बैठा था। 21 सिंतबर की रात अचानक राम औतार का ट्रेन में स्वास्थ्य खराब हो गया। जानकारी होने पर आरपीएफ ने बाराबंकी जंक्शन पर राम औतर को गंभीर अवस्था में ट्रेन से उतारा और एबुलेंस बुला कर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के भाई ने बताया कि नंदू ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे आरपीएफ से राम औतार के स्वास्थ्य खराब होने और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी, जब हम लोग पहुंचे तो उनके भाई की मौत हो चुकी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |