बाराबंकीः भाजपा नेता की कार के बोनट में निकला 7 फीट लंबा अजगर
September 22, 2025
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। क्षेत्र के कोटवाधाम स्थित सत्यनाम पुरवा गांव में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह की कार के बोनट से एक विशालकाय अजगर निकल आया।जानकारी के अनुसार, सुबह कार स्टार्ट करने के दौरान नागेंद्र प्रताप सिंह को कुछ असामान्य दिखाई दिया। जब उन्होंने बोनट खोला तो उसमें करीब 7 फीट लंबा अजगर मौजूद था। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाने लगे।घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। अचानक कार से निकले अजगर को देख ग्रामीणों में देर तक दहशत और उत्सुकता का माहौल बना रहा।
.jpg)