Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम के सभी जोनों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया


लखनऊ। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम के सभी जोनों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।जोन-3 में नगर निगम परिसर में एसबीआई के तत्वावधान और आस्था नव चेतना फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर और पीपीई किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जोनल अधिकारी  अमरजीत यादव, त्रिवेणी नगर वार्ड के पार्षद देव शर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा और कर अधीक्षक सभाजीत सिंह मौजूद रहे।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने जोन-5 के आरएस अकैडमी इंटर कॉलेज में स्कूली छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया और उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान जोनल अधिकारी श्री नंदकिशोर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। छात्रों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई।जोन-2 में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में आर्य नगर स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज (नादन महल रोड, राजाबाजार वार्ड) में भी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।जोन-7 कार्यालय में “पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जोनल अधिकारी आकाश कुमार और सेनेटरी अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।जोन-4 स्थित मॉर्डन अकादमी, विरामखंड-5 में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जोनल अधिकारी संजय यादव और सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।सभी जोनों में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने अपील की कि लोग स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |