लखनऊ: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी गोला में विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न
September 23, 2025
लखीमपुर खीरी। सीएचसी गोला के अंतर्गत सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश के नेतृत्व में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 957 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें 409 पुरुष और 548 महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया।जांचों में हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग 116 मरीजों (पुरुष 43, महिला 73) की की गई। इसी प्रकार डायबिटीज की जांच 47 मरीजों (पुरुष 17, महिला 30) में हुई। कैंसर (ओरल, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट) की स्क्रीनिंग 163 मरीजों (पुरुष 73, महिला 90) की गई।इसके अलावा टीबी स्क्रीनिंग में 18 मरीज (पुरुष 7, महिला 11) शामिल रहे। महिलाओं के लिए 54 एएनसी चेकअप किए गए। साथ ही टीकाकरण एवं अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि इस मेगा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।
