Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: विंध्य गुरुकुल कॉलेज में डांडिया और गरबा नृत्य का हुआ आयोजन


चुनार/मिर्जापुर। विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में सोमवार को नवरात्रि सप्तमी तिथि को डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी०ए०,बी० एससी०कृषि,बी०सी०ए०,बी०फार्मा के छात्र-छात्राओं ने देवी दुर्गा के नौ स्वरूप को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। बी०एफ०ए०की छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बी०एससी०कृषि की छात्राओं ने धुनुची नृत्य द्वारा मां दुर्गा के शक्ति की प्रस्तुति की एवं बी०सी०ए० के छात्राओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति की। उप्राचार्य डॉ० आशीष मिश्र ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की व्याख्या करते हुए भारतीय नारियों को शक्ति,साहस,ज्ञान एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी के उप प्राचार्या श्रीमती सुशीला गुप्ता ने मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप को ही सृष्टि की संचालिका शक्ति के रूप में व्याख्या की। धन्यवाद ज्ञापन शेर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं घर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |