Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया! भव्य समारोह में शिक्षकों का सम्मान, केक काटकर हुआ समापन


पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस भव्य समारोह में छात्रों द्वारा संगीत, नृत्य, स्किट और विभिन्न खेल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने मिलकर केक काटा और समारोह का समापन किया।

विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को साझा करते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य के शिल्पकार होते हैं, जो अपनी मेहनत और समर्पण से बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं।विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र सिंह छाबड़ा और कैलाश रानी छाबड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। विशेष रूप से 17 वर्षों से सेवा दे रहीं हेडमिस्ट्रेस सोनिया शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीतू राय (16 वर्ष), क्षमा जौहरी (15 वर्ष), सीमा जैसवार (13 वर्ष), दीपक पाठक (10 वर्ष), चितवन जायसवाल (10 वर्ष), प्रशांत गुप्ता (10 वर्ष), दीक्षा शुक्ला (10 वर्ष) समेत कई शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक की ओर से भी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिसे अनूप और जुनैद ने प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |