Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मिशन शक्ति 5.0 के तहत परियांवा ग्राम पंचायत में स्वच्छता के महिलाओं को किया गया जागरूक


प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत विकास खण्ड कालाकांकर के ग्राम पंचायत परियावां में स्वच्छता के प्रति ग्रामसभा की महिलाओं को खण्ड विकास अधिकारी कालाकांकर सत्य देव यादव द्वारा जागरूक कराया गया। ग्राम पंचायत परियावां में आर०आर०सी० सेन्टर बना हुआ है। सभी उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया गया कि जब गांव में कूड़े वाली गाड़ी आप के दरवाजे पर जाये तो आप गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग गाड़ी वाले को दें, जिससे वह आर०आर०सी० सेन्टर पर ले जा करके छटाई करके उसका निस्तारण कर सके। मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार को निर्देशित किया गया कि दिनांक 01.10.2025 से नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी ग्राम में भ्रमण करके कूड़ा इकट्ठा करेंगी। इसके बाद सभी उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |