Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: बालाजी आईटीआई कैंपस प्लेसमेंट में 81 विद्यार्थियों का चयन


पीलीभीत। बालाजी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 154 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें से 81 छात्र-छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों टाटा मोटर्स, यूपीपीसीएल (विजन इंडिया), मदरसन सुमी और एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज में हुआ।संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य विकास सक्सेना ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे अवसर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।साथ ही, चयनित छात्रों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी गई। संस्थान ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |