Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जनपद में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन


गाजीपुर । मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए  जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत  मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद मे विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता के मंदिरों में आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया तथा  विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया ।

इसके साथ ही  मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया तथा विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवादध्मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ।

जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा विभिन्न  थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्दध्प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं  समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |