Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: जालसाजों ने युवक को डिजिटल अरेस्ट कर आनलाइन हड़पे 58900 रूपये


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक को जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर आनलाइन 58900 रूपये हड़प लिया।  कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा पल्ली निवासी हरिवंश लाल के अनुसार बीते 22 सितम्बर को जालसाजों ने भारतीय एक्सला इंश्योरेंस कंपनी की पालिसी जमा कराने इनाम पर डिजिटल अरेस्ट कर आलग कई बार में 58900 रूपये ट्रांजेक्सन करा हड़प लिया। जिसके पश्चात उसने अपने संग धोखाधड़ी का एहसास होने पर साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |