Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कालर ने रिस्तेदार का परिचित बन महिला से क्यू आर कोड पर ट्रांसफर करा हड़पे 45 हजार रूपये


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक महिला खाताधारक को जालसाज कालर ने निशाना बना रिस्तेदार का परिचय दे क्यू आर कोड पर आनलाइन 45 हजार रूपये ट्रांसफर करा हड़प लिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी देवीखेडा तेलीबाग लखनऊ निवासी वर्षा चैरसिया पत्नी जितेन्द्र कुमार के अनुसार बीते 18 सितम्बर की शाम एक कालर ने उसके मोबाइल फोन पर उसके रिस्तेदार का परिचय दे उसके खाते में 45 हजार रूपये भेजने की बात क्यू आर कोड ट्रांसफर कर दिया। वही पीड़िता का कहना था कि उसने बिना बाईलेन्स चेक किये उक्त क्यू आर कोड पर 45 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया । जिसके पश्चात उसे अपने संग धोखाधड़ी का एहसास हुआ । जिसकी शिकायत उसने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |