Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः गांवों में मलेरिया की दस्तक पहुची स्वास्थ्य टीम, 26 मरीजों का किया गया जांच


सूरतगंज/बाराबंकी। विकास खंड सूरतगंज मे मलेरिया ने दस्तक दे दी है क्षेत्र के मध्वाजलालपुर गांव में मलेरिया के मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।बरसात में गंदगी और चरमराई  स्वच्छता व्यवस्था ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिये। विकास खंड के और भी गांव मलेरिया की चपेट में आ सकते है अगर प्रशासन का ढुलमुल रवैया रहा तो..! मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जांच अभियान चलाया। टीम ने बुखार से पीड़ित 26 लोगों की जांच की और दवाइयां वितरित कीं।गांव निवासी शिवा अवस्थी ( उम्र 18) को तेज बुखार आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी को दी गई। इसके बाद डॉ. जितेंद्र के नेतृत्व में टीम को गांव भेजा गया।टीम में एलटी अंकित, अभिषेक पटेल और हिमांशु शामिल रहे। जांच के दौरान किसी भी मरीज में डेंगू या मलेरिया के लक्षण नहीं पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने लोगों की जांच के साथ दवाइयां वितरित कीं और पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |