चुनार/मिर्जापुर। सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सझौली स्थित रामरति देवी फार्मेसी कॉलेज के पास से मोटर साइकिल हेरोइन तस्कर अनीश गिरी पुत्र शिवपूजन गिरी निवासी ओडिया डीह थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 101 ग्राम अवैध हेरोइन व बिक्री के 1400 रूपया बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। मौके से बरामद बाइक को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
