Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पर सख्तीरू छापेमारी में जांच के लिए भेजे गये 21 नमूने


बाराबंकी। नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए विशेष छापामार अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य डा.. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गुरूवार को की गई कार्रवाई में शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से फलाहार, दुग्ध उत्पाद, मिठाई, आटा और अन्य खाद्य सामग्री के कुल 21 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए।अभियान के दौरान बेलहरा, बंकी, नगर कोतवाली, आजाद नगर, पैसार, हैदरगढ़ और रामनगर क्षेत्र की मिठाई व किराना दुकानों, डेयरी, फैमिली मार्ट और चाट कार्नर से नमूने लिए गए। इसके साथ ही सड़े-गले 150 किलो केले, 5 किलो सेब और 10 किलो अनार को मौके पर नष्ट कराया गया।टीम ने कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कुट्टू व सिंघाड़ा आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करें और एक्सपायरी उत्पाद खुद नष्ट करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलिल कुमार सिंह, भगौती प्रसाद, अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी और अर्शी फारूकी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |