Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पुरूष महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 16 सितम्बर को


अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूषध्महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूषध्महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 16 सितम्बर 2025 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 17 सितम्बर 2025 तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज में 25 सितम्बर 2025 से 26 सितम्बर 2025 तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर चयनध्ट्रायल्स 16 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा तथा उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |