परिजनों ने बताया कि अस्पतालकर्मियों ने शव को अपने एम्बुलेंस में भरकर परिजनों सहित जिला अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया,
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में एक और जिंदगी निजी बलि चढ़ गई, जहां के ऑपरेशन के लिए आई महिला की लापरवाही के चलते मौत हो गई। अस्पतालकर्मियों ने शव को अपने एम्बुलेंस में भरकर परिजनों सहित जिला अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने लोढ़ी चौकी के पास हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चेरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के जोगनी निवासी मुमताज अपनी पत्नी नसीरा बेग़म 42 को इलाज के लिए मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज-चंडी होटल के पास स्थित सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। नसीरा बेगम बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पूर्व जाँच में पाया कि नसीरा के शरीर में ब्लड कम है, इसलिए ब्लड चढ़ाने की राय दी। रात में परिजनों ने किसी तरह से ब्लड बैंक से ब्लड लाकर दिया। बल्ड चढ़ाने के दौरान अचानक नसीरा की तबीयत बिगड़ गई। मुमताज ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई। महिला के मौत के बाद अस्पताल संचालक ने शव को परिजनों के साथ अपने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। उधर अस्पताल कर्मियों के व्यवहार से नाराज मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी के समीप मौत की जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। वही लोढ़ी चौकी इंचाज सजंय सिंह ने समझाकर बुझाकर शव को मर्चरी में रखवा दिया हैं। अब देखना हैं कि इसमे पुलिस क्या कार्यवाही करेगी मामला ठंडा हो जाएगा कि हॉस्पिटल पर कोई कार्यवाही की जाएगी अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ही तो जांच करेगा तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच किसके तरफ से करेगा ये तो समय बताएगा।
