Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: थाना क्षेत्र कोन में "भारत हॉस्पिटल सर्जिकल सेंटर" में गलत इलाज के दौरान बालक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर मौत का जिमेदार।

परिजनों का आरोप गलत इंजेक्शन से गई बालक की जान,अनपढ़ खोल के बैठे हैं हॉस्पिटल।
कोन/सोनभद्र। जनपद में अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं फर्जी हॉस्पिटल जिसमे स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही के नाम पर केवल कोरम पूर्ति किया जाता है आये दिन हास्पिटलो में मौत की लापरवाही सामने आ रही हैं कोई डिलेवरी में मर जा रहा हैं तो कोई पथरी का इलाज के दौरान मौत हो जा रही हैं आखिर कार यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा। वही ताजा मामला मुख्यालय के बाद कोन का आया जहां भारत हॉस्पिटल के नाम से संचालित एक निजी अस्पताल में बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक को गलत इंजेक्शन लगाया गया जिससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक घर का इकलौता था। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगो में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने थाने में दी जानकारी जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई की कर रहे मांग। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया हैं।वही इसकी जानकारी सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया हैं अब देखना है कि उधर सहारा हॉस्पिटल,व भारत हॉस्पिटल पर क्या कार्यवाही होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |