Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः डीएम ने ड्रग वेयरहाउस, 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय एवं राजकीय इंजीनियरिंग कालेज किया निरीक्षण! चिकित्सालय में उपकरण क्रय करने वालों के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की जाये-डीएम


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा मंगलवार को निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस, 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय एवं राजकीय इंजीनियरिग कालेज शिवसत का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। डीएम के निरीक्षण से मौके पर मौजूद अफसरों में हड़कम्प मचा रहा। सर्वप्रथम डीएम ने ड्रग वेयरहाउस शिवसत के निरीक्षण किया जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस यूनिट-10 द्वारा कराया जा रहा था, मौके पर मौजूद जेई से निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी ली तो बताया गया कि ड्रग वेयरहाउस का निर्माण रूपये 10.65 करोड़ की लागत से किया जाना है जिसमें से अभी तक अवमुक्त धनराशि रूपये 8.22 करोड़ का कार्य कराया जा चुका है, अवशेष बजट प्राप्त होने पर कार्य को तेजी से कराया जायेगा जिस पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद को निर्देशित किया कि बजट डिमाण्ड पत्र शासन को प्रेषित किया जाये जिससे बजट प्राप्त होने पर कार्य पूर्ण हो सके। निरीक्षण के दौरान ड्रग वेयरहाउस के बाउण्ड्री की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर जेई को सचेत करते हुये निर्देशित किया कि बाउण्ड्रीवाल की गुणवत्ता को ठीक किया जाये तथा अन्य जो भी कार्य कराये जाये वह गुणवत्तायुक्त हो, यदि निर्माण कार्य में कहीं पर भी लापरवाही पायी जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। 

उसके उपरान्त डीएम ने 100 बेडेडे संयुक्त चिकित्सालय व आवास का निरीक्षण किया जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास द्वारा कराया गया है, निरीक्षण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता की जांच कराकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाये और बगैर गुणवत्ता की जांच के हैण्डओवर न लिया जाये। निरीक्षण में पाया गया कि वर्ष 2021 में चिकित्सालय में जो भी उपकरण क्रय किये गये थे वे मौके पर वैसे ही पड़े मिले जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिनके द्वारा बजट की डिमाण्ड भेजकर उपकरण खरीदा गया था ऐसे सम्बन्धित के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की जाये। 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण की लागत रूपये 45.23 करोड़ है जिसके सापेक्ष रूपये 42.97 करोड़ अवमुक्त हो चुका है। 

इसी प्रकार जिलाधिकारी ने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज शिवसत का निरीक्षण किया जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस यूनिट-10 प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा था। निरीक्षण में इंजीनियरिंग कालेज की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर शासन से जांच कराने हेतु पत्र प्रेषित करने एवं सम्बन्धित अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिये गये। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज को रूपये 48.25 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें रूपये 45 करोड़ अवमुक्त हो चुका है। मुख्य सड़क से शिवसत तक सड़क मार्ग की स्थिति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ओपी चैरसिया को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि शिवसत मार्ग को अपनी कार्ययोजना में शामिल करते हुये सड़क को 2 लेन में निर्माण कार्य कराया जाये जिससे आमजन मानस को सुविधा मिल सके।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |