Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दूर दराज इलाको में अवैध पैथोलॉजी का भरमार ,संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान।

बीजपुर, डोडहर, जरहा सहित अन्य गावों के चटी चौराहों पर बैनर बोर्ड लगाकर बाट रहे फर्जी रिपोर्ट 

श्रीकांत सिंह(बीजपुर)

बीजपुर/सोनभद्र । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजपुर क्षेत्रांतर्गत बीजपुर बाजार, पुनर्वास, डोडहर , नेमना, चेतवा, जरहा, पिंडारी सहित अन्य गावों के कस्बों में जगह-जगह दुसरे के नाम का पोस्टर बैनर लगाकर अप्रशिक्षित पैथोलॉजी संचालक गरीब लोगो का मनमानी जांच के नाम पर मनमाफित फीस शुल्क का कोई रशीद न देकर आर्थिक शोषण कर लोगो को फर्जी रिपोर्ट देकर  जिंदगी से खिलवाड़ कर करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला गत दिनो का है एक व्यक्ति द्वारा गलत रिपार्ट देने व जांच के नाम पर लिए गए फीस का रसीद मांगने पर बहुचर्चित पैथोलॉजी संचालक आगबबूला होकर मारपीट करने पर आमादा हो गया। इस से पूर्व भी कई लोगो से गलत रिपोर्ट व मनमानी फीस को लेकर विवाद हो चुका है। जन चर्चाओं पर गौर करें तो 
स्वास्थ्य विभाग के जीमेदार अधिकारियो के संरक्षण में कई दर्जन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी संचालकों पर समय पर स्वास्थ्य महकमा क्यों कार्यवाई नही करता यह चर्चा का विषय है। और विभाग को इनके बारे में कितने बेध और कितने अवेध पैथोलॉजी संचालित हो रहे है। कुछ पता ही नही है। क्षेत्र में जब किसी मरीज की मौत हो जाति है। तब महकमा खानापूर्ति करने के लिए आनन- फानन में कार्रवाई का पटकथा लिख दुकानों को सील किया जाता है। फिर कुछ दिनो बाद संचालकों द्वारा बोर्ड बैनर व नाम बदल कर फिर संचालन शुरू कर दिया जाता है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र अश्वनी कुमार ने कहा की पीड़ितो द्वारा लिखित शिकायत देने पर संचालकों के विरूद्ध कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |