Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: वार्ड स्तर तक मजबूत करें कमेटियां, संगठन की मजबूती से ही मिलेगी सत्ता में हिस्सेदारी -रिषि चौरसिया


लखनऊ। शुक्रवार को राजधानी के काकोरी क्षेत्र में अखिल भारतीय ओबीसी एवं अनुसूचित महासभा  की समीक्षा बैठक संपन्न हुई विगत 1 वर्ष के उपरांत संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के चुनिंदा पदाधिकारियों ने ओबीसी एवं अनुसूचित समाज पर हो रहे अत्याचार एवं उनके उत्पीड़न संबंधी मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए  इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को जिम्मेदार ठहराया। अराजक तत्वों द्वारा घटित कई घटनाओं को न्यायपालिका के माध्यम से न्याय दिलाने हेतु अधिवक्ता साथियों का आवाहन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि चैरसिया ने कहा कुछ अधिकारियों की गलत कार्य शैली से पूरी सरकार की बदनामी होती है ।हम सबको इस प्रकार के मामलों को सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र के सामने रखना है और अपने न्याय के लिए संघर्ष करना है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा राजधानी के 110 वार्डो  सहित ग्रामीण स्तर में ग्राम पंचायत स्तर तक कमेटिया गठित करने का खाका प्रस्तुत किया गया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तेजी लाए जाने के निर्देश दिए । कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराये जाने की घोषणा का स्वागत किया गया इसी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री राम शंकर राजपूत ने जनगणना कर में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग देकर सही जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ डीसी गुप्ता द्वारा संगठन में नए जुड़ने वाले पदाधिकारियों हेतु  विशेष स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने का आवाहन किया गया । सभी सदस्यों ने एक स्वर में राजधानी में एक प्रदेश कार्यालय बनाए जाने और मासिक बैठक किए जाने की आवश्यकता बताई । संगठन के लिए तन मन धन से पूर्ण समर्पित रहने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमेठी जनपद से चलकर आए सुरेश यज्ञसैनी ने भी उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।

कार्यक्रम में  राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार वर्मा उपाध्यक्ष अवध राम यादव जिला अध्यक्ष हरदोई विनोद पाल  प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुखपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अमित राजपूत हरदोई ग्राम पंचायत से प्रधान महेंद्र यादव विजयपाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजन सिंह रावत एवं उदय चैरसिया संजय चैरसिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्षअनिरुद्ध चैरसिया  सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |