सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, खाद की जरूरत को लेकर,नगर के क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया, सपा जिला,सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार खुद खाद की चोरी करवाव रही हैं,50/ खाद खुद ले रही हैं जबकि प्राइवेट दुकानों को खाद नहीं मिल रही है, सहकारी समिति का दुकान 11, से 12 बजे खुल रहा है और 5, बजे बंद हो जा रहा है, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश के किसान लाईन लगाकार खाद के लिये परेशान हैं और सोनभद्र के सता के विधायक मंत्रि किसानों की समस्या से अंजान बने हुए हैं,आज किसान यूरिया के लिये दर दर भटक रहा है, इस सरकार में खाद बिजली पानी के लिए किसान लगातार परेशान है, और सत्ता के विधायक मंत्रि केवल खनन में संलिप्त हैं, सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान की आय दुगना नहीं किया जबकि खाद के लिए किसान नौजवान को लाइन में खड़ा कर दिया किसान नौजवान व्यापारी आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बाहर निकाला देगी,, इस मौके पर किसान भाई उपस्थित रहे, राममूरत पटेल, मुन्ना कुशवाहा सुरेश अग्रहरी जुनैद अंसारी अरविंद सिंह दीपक यादव राम जी भारती मौजूद रहे।
!doctype>
