मिर्जापुर: ब्लास्टिंग से उड़ा पत्थर अधेड़ के पैर पर गिरा घायल ! दो घंटे हॉस्पिटल पर तड़पता रहा अधेड़ नही मिली एंबुलेंस
August 29, 2025
अहरौरा/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धूरिया गांव के पूरब तरफ स्थित सिवान में खेत में शुक्रवार को दोपहर में घास कर रहा धुरिया निवासी 50 वर्षीय अधेड़ लल्लन प्रसाद पुत्र सरजू निवासी पास मे स्थित पहाड़ी पर हुए ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल लल्लन को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आए जहां घायल का मलहम पट्टी कर थाने भेज दिया गया थाने से एक होमगार्ड पुनः लेकर अस्पताल आया तो हॉस्पिटल पर कोइ मौजूद नहीं था न ही एंबुलेंस मिली मजबूरी में परिजन घायल को टेम्पो से लेकर ट्रामा सेन्टर वाराणसी गए इस बीच घायल के पैर से खून गिरता रहा। घायल ने बताया की वह खेत में घास कर रहा था की शुक्रवार को दोपहर में लगभग दो बजे पहाड़ से एक दो किलो का पत्थर उड़ कर आया और पैर में लग गया जिससे पैर फट गया और लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और धुरिया गांव में स्वजनों को सूचित किया मौके पर पहुंचे घायल स्वजन घायल को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आए लेकिन रेफर सेंटर बना सीएचसी तुरन्त मलहम पट्टी कर भेज दिया और पैर से खून निकलता रहा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की ब्लास्टिंग से एक व्यक्ति को चोट लगने की जानकारी मिली है तहरीर लेकर कार्यवाई की जा रही है।
