Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न! जिलाधिकारी ने दिए निर्देश टीबी मुक्त जनपद, संस्थागत प्रसव और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी


पीलीभीत। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय जुनेटिक कमेटी तथा एकीकृत स्वास्थ्य शिविरध्नियमित टीकाकरण संबंधी बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें जननी सुरक्षा योजना, एनक्यूएएस की ब्लॉकवार प्रगति, संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा, मंत्र ऐप से समयबद्ध भुगतान, एफ.आर.यू. समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती, आयरन-फोलिक एसिड वितरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा आईडी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ई-संजीवनी और वित्तीय व्यय की प्रगति शामिल रही। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को सूचकांकों में सुधार लाने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को टी.बी. मुक्त बनाने हेतु ठोस कार्यवाही की जाए।जूनोटिक बीमारियों के नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर यदि 5-10 पक्षी मृत पाए जाते हैं तो ग्राम प्रधान तत्काल सूचित करें। रैबीज की स्थिति पर जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद में अब तक कोई मृत्यु दर्ज नहीं हुई है तथा कुत्ता काटने के मामलों में इंजेक्शन व वैक्सीन उपलब्ध हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, समस्त एमओआईसी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |