Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: देश में जी.डी.पी. का 2 प्रतिशत किसानो को सबल बनाने में किया जाय खर्च कृषि मजबूत तो किसान मजबूत-केबी भारती


लखनऊ । राजधानी लखनऊ में मानव कल्याण कृषक मजदूर सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में भारत के खिलाफ अमेरिका के द्वारा थोपे जा रहे टैरिफ को लेकर राष्ट्रीय कार्यालय चैक में एक  प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के.बी.भारती ने कहा है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से ट्रम्प द्वारा टैरिफ लगाया गया, जिसमें कृषि उत्पाद, कपड़ा, चमडा, समुद्री उत्पाद से लेकर रत्न और आभूषण आदि के निर्यात क्षेत्र प्रभावित होगे। इससे हमे घबराने की जरूरत नहीं है। हम देश के किसान और मजदूर अपने प्रधानमंत्री जी को आश्वासन देते है कि प्रधानमंत्री जी के आह्मन पर ष्स्थानीय के लिए मुखरष् हम देश के लगभग 11 करोड़ किसान अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनायेगे। हम स्वदेशी अपनायेगे। इस नारे के साथ मजदूरो और दलितों के मसीहा महामानव श्री रामविलास पासवान जी को संस्थान के पदाधिकारियो ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद किया। भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने में देश का लगभग 56 करोड़ मजदूर  प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है।

अंत में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने देश के प्रधानमंत्री जी से मांग की है कि देश की बाहरी सुरक्षा पर खर्च होना वाला व्यय जो भारतीय जी.डी.पी.का 2 प्रतिशत है उतना ही व्यय किसानो को सबल बनाने में खर्च कर दिया जाये तो देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। विश्व व्यापार के सभी आक्रमण कारियो को भारत मुँह तोड़ जबाव देने में सक्षम बन जायेगा। हम देश के मजदूर और किसान, अमेरिका के इस व्यापारिक युद्ध की अलोचना करते हैं।

इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साहब लाल वर्मा, शैलेन्द्र कुमार भारती, अध्यक्ष, दीपदान आन्दोलन, लक्ष्मी कान्त दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वंशराज वर्मा, राष्ट्रीय कोध्याक्ष, रामदयाल कश्यप, जिलाध्यक्ष, लखनऊ, संतोष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार पासवान, प्रदेश अध्यक्ष, प्रवक्ता, जगन्नाथ प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ  आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |