Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने विधायक विनय वर्मा व पुष्पांजली पाण्डेय का भव्य स्वागत किया


लखनऊ। लखनऊ के 1090 चैराहे पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने अपने संरक्षक विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़ का लखनऊ आगमन पर फूल मालाओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर व्यापारियों पदाधिकारीयों ने भव्य स्वागत किया। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारीयों द्वारा विधायक को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी एवं पुरे व्यापारी समाज के लिए गौरव की बात है, कि हमारे संरक्षक विधायक विनय वर्मा को उत्तर प्रदेश में युवा सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित किया गया है, इसके बाद विधायक के निवास रोहताश प्रेसिडेंट टावर में बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ पर विधायक विनय वर्मा ने प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट सुनिधि चैधरी अवधबार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पुष्पांजलि पांडेय को  पुष्प गुच्छ पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारी बन्धुओं ने भाजपा के नोयडा के जिला अध्यक्ष हरीश वर्मा को भी पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में तय किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया सितंबर माह में एक विशाल व्यापारी सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा जिसमें पुरे प्रदेश से 5000 व्यापारी बंधु शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, इंदिरा नगर संरक्षक एडवोकेट प्रीतम गुप्ता, उप सचिव सिताँशु सोनकर, प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल एवंट्रांसगोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल अन्य मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |