Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: पत्नी का सर फोड़ने वालों के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज


शाहबाद। ग्राम परौता निवासी मुलायम सिंह पुत्र धर्मपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुलायम सिंह का आरोप है कि उसके गांव परौता का ही निवासी गुड्डू , बलराज और गौतम के साथ उसके घर आया और उसकी पत्नी  के साथ मारपीट की जिससे पत्नी का सर फूट गया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मुलायम सिंह का कहना है कि वह गरीब है और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |