गाजीपुरः मोहम्मद अयूब भाई जिला कांग्रेस व्यापार मंडल कार्यालय पर किया झंडारोहण
August 18, 2025
गाजीपुर। 79 में स्वतंत्रता दिवस पर मोहम्मद अयूब भाई कांग्रेस व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष द्वारा व्यापार मंडल कांग्रेस कार्यालय काजी टोला गाजीपुर पर झंडा रोहण किया गया । इस अवसर पर व्यापार मंडल के बक्ताओं ने शहीदों की याद में उनके जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा देश प्रेम के जज्बे को सलाम किया। इस मौके पर इरफान अहमदबन्ने भाई कोषाध्यक्ष लड्डन मियां अज लाल अब्बासी आसिफ खान मोनू श्रीवास्तव प्रकाश गुप्ता वीरेंद्र पटेल संतोष कुमार गुप्ता राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
