मुहम्मदाबाद यूसुफपुर/गाजीपुर।18 अगस्त को स्थानीय शहीद पार्क में शहीद दिवस का आयोजन बड़े ही भावपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह अवसर उन अमर बलिदानियों की स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने 1942 के ष्करो या मरोष् आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। ष्भारत माता की जयष् और ष्वंदे मातरम्ष् के जयघोष से पूरा शहीद पार्क गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने 1942 में शेरपुर के वीर सेनानियों के उस साहसिक जत्थे को याद किया, जिसने डॉक्टर शिवपूजन राय के नेतृत्व में अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिगुल फूंका था। उसी आंदोलन में गोलीकांड हुआ था, जिसमें आठ वीर सपूत मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए थे।
इस बार भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहीद दिवस पर एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दोपहर लगभग 1रू30 बजे उन्होंने शहीद पार्क पहुंचकर उस ऐतिहासिक ध्वज को नमन किया, जिसे लेकर सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शहीद कलश को श्रद्धासुमन अर्पित किए और भावुक स्वर में कहाकृ “आज अगर हम स्वतंत्र हैं, तो यह उन्हीं अमर बलिदानियों के त्याग का परिणाम है।”
सभा की अध्यक्षता डॉ. मांधाता राय ने की तथा संचालन डॉ. दिनेश चंद्र राय ने किया। कार्यक्रम में विजय शंकर राय, विजेंद्र राय, राजेश बागी, चंदा यादव, जनार्दन राय, अमित कुमार राय, सूर्य प्रकाश राय, राणा प्रताप सिंह, चंदन राय, अमरनाथ राय, हेमनाथ, वीरेंद्र राय, प्रमोद राय समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एक बार फिर यह संदेश गूंजा कि भारत की आजादी कोई संयोग नहीं थी, बल्कि यह शहीदों के बलिदान और त्याग से अर्जित धरोहर है, जिसे सदैव याद रखना हम सबका कर्तव्य है।
