प्रतापगढः अपर जिला जज ने सुनी सेवा निवृत्त सैनिकों की समस्याएं, लीगल एड क्लीनिक पर दी गई विधिक जानकारी
August 06, 2025
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास बोर्ड प्रतापगढ़ में अपर जिला जजध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने लीगल एड क्लीनिक पर पूर्व सैनिकों एवं सैन्य कर्मियों के परिजनों के साथ बैठक किया और उनकी समास्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिको को जागरूक करते हुए अपर जिला जज ने बताया कि राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा आरम्भ की गई नालसा वीर परिवार सहायता योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास बोर्ड प्रतापगढ़ में सेवा निवृत्त सैनिकों एवं रक्षा कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने के लिए कार्यालय जिला सैनिक एवं पुर्नवास बोर्ड में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई है, जिसका उद्घाटन गत 01 अगस्त 2025 किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर जिला जज ने सेवा निवृत्त सैनिको एवं रक्षा कर्मियों से कहा कि जिन सैनिकों या उनके परिजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता की आवश्यकता हो ऐसे लोग लीगल एड क्लीनिक और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सम्पर्क करके लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते है, जिस पर उन्हे आवश्कतानुसार विधिक सहायता निःशुल्क दिलायी जायेगी। उन्होने कहा कि छोटे छोटे मामूली विवादों को आपसी बातचीत एवं सुलह समझौते के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर अधिवक्ता मध्यस्थ विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे विस्तार से जानाकरी प्रदान किया। उन्होने राष्ट्र के लिए चलाये जा रहे मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत मध्यस्थता के माध्यम से आपसी विवादों को सुलह समझौते के माध्यम से समाप्त कराये जाने पर बल दिया। इस अवसर जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने अपर जिला जज को प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता सुषमा पाण्डेय एवं पी0एल0वी0 ज्येत्सना दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भारी संख्या में सेवानिवृत सैनिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
.jpg)