प्रेग्नेंसी में टाइट कपड़े पहनाए,' राधिका आप्टे ने प्रोड्यसूर पर लगाए आरोप
August 07, 2025
लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं. मगर हाल ही में उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया जब उन्हें एक प्रोड्यूसर के अजीब से बर्ताव का शिकार होना पड़ा था. राधिका पिछले साल ही मां बनी हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है. राधिका ने हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो 'फ्रीडम टू फीड' में नजर आईं, जहां उन्होंने माना कि प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को लेकर अब भी बॉलीवुड दकियानूसी सोच में उलझा हुआ है.
नेहा धूपिया के चैट शो 'फ्रीडम टू फीड' के दौरान राधिका ने बताया कि प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद उन्हें कई इमोशनल और फिजिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने मां बनने को लेकर समाज में मौजूद पुराने सोच और भेदभाव पर भी बात की. राधिका ने कहा- 'मैं उस समय जिन इंडियन प्रोड्यूसर के साथ काम कर रही थी, उन्हें मेरी प्रेग्नेंसी की खबर अच्छी नहीं लगी.
राधिका ने कहा- 'उनका बर्ताव मेरे लिए सख्त हो गया था और उन्होंने मुझसे टाइट कपड़े पहनने की जिद की, जबकि मैं उस समय खुद को बहुत असहज महसूस कर रही थी. मैं अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में थी, मुझे बार-बार भूख लगती थी, और मैं चावल या पास्ता जैसी चीजें ज्यादा खा रही थी. शरीर में आम बदलाव आ रहे थे, लेकिन उस समय समझदारी दिखाने के बजाय उन्होंने मुझसे बेरूखी से बर्ताव किया.'
