Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न! मतदाता सूची में शुचिता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में बीएलओ की नियुक्ति किये जाने, परिसीमन के प्रकरण से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के सम्बन्ध में प्रोजेक्टर के माध्यम से डा0 मो0 अनीस द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। 

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत से कहा कि बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र के आवंटन की जानकारी दे दी जाये, तहसील स्तर पर निर्वाचक नामावलियों का प्रशिक्षण दिया जाये और पर्यवेक्षकों को कार्यशाला में बुलाया जाये, भलि भांति वृहद पुनरीक्षण का अध्ययन कर लिया जाये जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये। मतदाता सूची में शुचिता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये, अन्यथा की स्थिति सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृहद पुनरीक्षण के दौरान जो समय सारिणी जारी की गयी उसके अनुरूप कार्यवाही की जाये। 

बैठक में बताया गया कि दिनांक 19 अगस्त से 29 सितम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित जायेगें।)। 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि निर्धारित है। 23 सितंबर से 29 सितम्बर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि निर्धारित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय सहित समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |