Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मत्स्य विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनाओं की समीक्षा और प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य जिले में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाना, मत्स्यपालकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना तथा कुपोषण को दूर करना है। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और पात्र मत्स्यपालकों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |