Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डीसी मनरेगा ने की ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक


अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक में रोजगार उपयुक्त( डीसी मनरेगा) श्री शेर बहादुर ने रोजगार सेवकों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की शुक्रवार को ढाई बजे से शुरू हुई यह बैठक करीब 3 घंटे चली । मनरेगा डीसी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान मानव दिवस सृजन कम होने पर नाराजगी जताई उन्होंने रोजगार सेवकों को इसमें सुधार के निर्देश दिए डीसी ने महिला दिव्यांग एनआरएलएम और कृषि कार्यों की मांग को प्राथमिकता देने को कहा उन्होंने 80 दिन का काम पूरा कर चुके मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को शेष 20 दोनों का काम जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए सोशल ऑडिट में जिन ग्राम पंचायत में रिकवरी की कार्यवाही हुई वहां राशि जमा ना होने पर डीसी ने सचिवों को फटकार लगाई उन्होंने 10 सितंबर तक रिकवरी राशि जमा ना होने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी ।बैठक में वीडियो भेटुआ आकांक्षा सिंह सहायक विकास अधिकारी गुलाबचंद एडीओ आईएसबी कुंवर विक्रम सिंह और एपीओ केदारनाथ तथा सचिव जया पटेल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |