मिलक: किसान संगठन के साथ मजबूती से खंडे है - चंद्रपाल मौर्य
August 29, 2025
मिलक। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ जनपद रामपुर के बिकास खण्ड सैदनगर के ग्राम हसमतगंज के शिव मन्दिर पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य जी के नेत्रत्व मे प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। पहला सत्र जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने लिया जिसमे इन्होंने संगठन भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना पर प्रकाश डाला और दूसरा सत्र मिंटू तिवारी ने लिया जिसमे संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला गया सतीसरा सत्र जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने लिया जिसमे इन्होंने भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला । चैथे सत्र मे ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य जी ने ग्राम समिति पर प्रकाश डाला एवं सभी संगठन के कार्यकर्ताओ का आभार ब्यक्त किया और भगवान् बलराम जयन्ती बहुत धूम धाम से मनाई सभी किसानो से ब्लॉक अध्यक्ष जी ने किसानो से आग्रह किया होने वाले 4 सितंबर के धरना प्रदर्शन मे सभी किसान मिलक चलेंगे इस अबसर पर घनश्याम कुर्मी, अरुण श्री वास्तव, मिंटू तिवारी, जोगराज मौर्य, डालचंद, हरिकिसन, बालक राम, महेंद्र सिंह, बाबू राम, वीर सिंह, जानकी नेट जी, हुलासि राम, विजय मौर्य बुधसेन मौर्य आदि किसान मौजूद रहे ।
