Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने लोकतंत्र व न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी के नेतृत्व में मताधिकार बचाने के संघर्ष की मजबूती का किया ऐलान! पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकांत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ की गुण्डागर्दी लोकतंत्र में काला अध्याय-प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बिहार की राजधानी पटना मे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सदाकांत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा और तोडफोड तथा अभद्रता की घटना को शर्मनाक एवं अराजकता की पराकाष्ठा कहा है। उन्होने कहा कि भाजपा के हिंसक कार्यकर्ताआंे द्वारा सदाकांत आश्रम मे हमला कर लोकतंत्र को कलंकित किया गया है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की गुण्डागर्दी के चलते सदाकांत आश्रम में पत्थरबाजी एवं गालीगलौज तथा तोडफोड की घटना ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए काला अध्याय लिख दिया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हुए हमले को लेकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सबसे ज्यादा शर्मनाक रहा है कि बिहार की पुलिस और वहां का प्रशासन सहयोगी बनकर खुद भी हिंसक ताण्डव को बढ़ावा देता रहा। उन्होने सदाकांत आश्रम मे हुई घटना के बाबत स्वयं अराजकता के पहलुओं की जानकारियां जुटाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के अराजकतत्व कांग्रेस मुख्यालय में जबरिया घुस गये। उन्होने कहा कि भाजपाई कार्यकर्ताओं ने गुण्डों के रूप में सदाकांत आश्रम का गेट तोडकर प्रवेश किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अराजकता की हद पार करते हुए पत्थरबाजी की। उन्होने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर खड़े वाहनों और भवन में जिस तरह तोडफोड की गयी है वह आजाद भारत के इतिहास में काला अध्याय के अलावा और कुछ भी नही है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमले में पार्टी मुख्यालय के भीतर अराजकतत्वों द्वारा बुजुर्ग और महिला कार्यकर्ताओं तक का सिर फोड़ दिया गया। उन्होने कहा कि शर्मनाक और दुखद पहलू यह है कि तोडफोड़ और अराजकता कर रहे भाजपाईयों के हिंसक समूह का सहयोग बिहार की पुलिस और वहां का प्रशासन कर रहा था। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इस हमले से कांग्रेस रंच मात्र भी विचलित नही होगी। उन्होने कहा कि लोकतंत्र और न्याय की बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी लड़ाई को पार्टी और मजबूती के साथ धार देगी। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारो की रक्षा के तहत राहुल गांधी के नेतृत्व में हर एक मतदाता के मताधिकार को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होने बिहार में एक अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपा की अनर्गल बयानबाजी को स्पष्ट करते हुए कहा कि काफी समय पहले उस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मंच से जा चुके थे। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के भी वहां से जाने के बाद स्थानीय मोहल्ले के किसी नाबालिग बच्चे ने टिप्पणी कर दी थी। जिसके लिए आयोजक ने माफी भी मांग ली थी। उन्होने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा की अपार सफलता से विचलित हो उठी है। उन्होने सवाल उठाया कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ जो अशोभनीय टिप्पणी की थी क्या उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेतागण माफी मांगेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा यह अच्छी तरह से समझ ले कि सदाकांत आश्रम से ही अंग्रेजों के खिलाफ भी शांतिपूर्वक क्रांति हुई थी। उन्होने कहा कि ऐसे कायराना हमलो से बिना परवाह के कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में हर एक मतदाता के मताधिकार को बचाने के लिए अब भी लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्वक क्रांति का बिगुल बजायेगा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से शुक्रवार को निर्गत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |