Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न! डीएम ने दिए विद्युत सुरक्षा और कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश


पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय कक्ष में जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई सभी पानी की टंकियों पर शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन कराया जाए।उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को आदेश दिए कि कहीं भी बिजली के करेंट से दुर्घटना न हो, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं, विद्यालयों व पंचायत घरों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ऐसी गौशालाओं की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया, जहाँ अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है।बैठक के दौरान डीएम ने एलटी आर्मड केबिल, एबी केबिल, 11 केवी कृषि फीडरों का प्रथक्करण, वितरण परिवर्तक, 33 केवी फीडरों का बाइफरकेशन तथा खुले व जर्जर तारों के एबी केबिल से प्रतिस्थापन से सम्बन्धित प्रगति की जानकारी भी ली और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत, एसडीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |