Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: जनपद के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जन पंचायत चैपाल का आयोजन


पीलीभीत। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को जनपद  की बरखेड़ा विधानसभा के ग्राम रमपुरा फकीरे में पीडीए जन पंचायत चैपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, किसानों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो सभी वर्गों को न्याय, सम्मान और अवसर उपलब्ध करा सकती है। समाजवादी पार्टी सदैव जनसेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना और जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही हमारा कर्तव्य है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता सभा के विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और बदलाव तय है। भाजपा सरकार की नीतियां जनता को स्वीकार नहीं हैं, इसलिए समाजवादी पार्टी ही आने वाले समय में जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, काशीराम सरोज, अधिवक्ता धनपति वर्मा, संजय सिंह यादव, लखविंदर सिंह पन्नू, पिंकी पाल, विनोद कुमार वर्मा, राजेश कुमार पाल, सतीश चंद्र वर्मा, रामस्वरूप पाल, राजकुमार वर्मा, महेश सक्सेना, मुकेश कुमार पाल, बाबूराम वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र पाल, बबलू सिंह, विकास, वीरेंद्र सिंह वर्मा, महेश कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, राजाराम वर्मा, रामकृष्ण, मनोहर वर्मा, नेतराम, ओमशंकर मौर्य, दीपक राठौर, भगवानदीन वर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, वेदप्रकाश दीक्षित, कान्तप्रसाद वर्मा भगत जी, सीताराम गौतम, नीरज मौर्य, संजीव कुमार माली, रामसनेही, मोहनस्वरूप, सालिकराम वर्मा, ओम शंकर, राजकुमार, विपिन वर्मा, विशाल, गौरव पाल, सतेंद्र कुमार, तेजपाल, छोटेलाल कोटेदार, रवीन्द्र पाल, बिजनेश वर्मा, ऋषि सिंह, राजवीर मौर्य, प्रदीप पाल, छोटेलाल, मोहित, अनुज कुमार, भूपराम, अमरदीप वर्मा, आशीष, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अखिलेश वर्मा समेत तमाम सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |