Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: धार्मिक स्थल पर पेशाब करते पकड़ा गया रोडवेज कर्मचारी, जमकर हुई पिटाई! सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


पीलीभीत। मंगलवार सुबह रोडवेज बस अड्डे परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब रोडवेज का ही कर्मचारी शाजिद वेग धार्मिक स्थल के पास पेशाब करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। घटना से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।मामला तूल पकड़ते ही भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चैहान मौके पर पहुँच गए। देखते ही देखते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी बस अड्डे पर जुट गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार शाजिद पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है और उसे चेतावनी दी गई थी। इस बार मामला धार्मिक स्थल से जुड़ा होने के कारण विवाद बढ़ गया। रोडवेज कर्मचारी कपिल राज ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अंकुर भदौरिया ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।एआरएम बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी, लेकिन विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना की जानकारी मिलते ही बस अड्डे पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए हालात पर कड़ी नजर बनाए रखी। करीब घंटेभर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |