रूसी की समस्या का रामबाण इलाज, लगाएं घर पर बना ये हेयर पैक
August 10, 2025
रूसी-डैंड्रफ की समस्या आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। अगर आप भी रूसी की समस्या का शिकार बन चुके हैं, तो आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को जरूर अप्लाई करके देखना चाहिए। इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको भृंगराज, दही, अदरक और नीम की जरूरत पड़ेगी। आइए इस हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एक स्पून भृंगराज पाउडर, एक स्पून अदरक का रस, 2 स्पून नीम पाउडर और 3 स्पून दही निकाल लेना है। नीम पाउडर की जगह आप नीम की पत्तियों के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
आइए इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30-45 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू को यूज कर हेयर वॉश कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भृंगराज, दही, अदरक और नीम, सभी चीजें आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। इस हेयर पैक की मदद से रूसी-डैंड्रफ की समस्या को दूर किया जा सकता है। एक हफ्ते में 1-2 बार इस हेयर पैक को लगाएं और सिल्की-शाइनी बाल पाएं। इस हेयर पैक को लगाने से आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी भी दूर हो जाएगी।
