Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुबह खाली पेट धनिया या जीरा पानी किसे पीने से सेहत को मिलते हैं ज़्यादा फायदे?


धनिया और जीरा इन दोनों मसालों का इस्तेमाल भारतीय रसोईघर में सदियों से किया जा रहा है। इनके बिना दाल और सब्जी का स्वाद फीका लगता है। ये मसाले सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। इनका इस्तेमाल कई औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है। जब बात सुबह खाली पेट इनका पानी पीने की आती है, तो दोनों ही मसाले वजन कम करने से लेकर स्किन को बेहतर बनाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। लेकिन, अक्सर लोगों का यह सवाल होता है कि इन दोनों में सेहत के लिए क्या ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं
धनिया पानी पीने के फायदे:

धनिया पानी शरीर को डिटॉक्स करने, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी गुणों के कारण स्किन को ग्लोइंग बनाएं और पेट की चर्बी कम करने में भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।
जीरा पानी पीने के फायदे:

जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।यह पानी गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है
कौन सा है ज़्यादा फायदेमंद?

वेट लॉस के लिए जीरा और धनिया दोनों ही पानी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या ज़्यादा होती है तब जीरा पानी आपके लिए बेहतर है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में ज्यादा असरदार है। वहीं, धनिया पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा को बेहतर बनाना है।
दोनों का मिश्रण भी है फायदेमंद:

वजन कम करने के लिए इन दोनों मसलों का मिश्रण भी काफी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच धनिया और आधा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पी लें। यह ड्रिंक वजन कम करने, पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत असरदार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |