प्रतापगढः व्यापारियों के मसीहा अशोक आहूजा की पुण्यतिथि पर संकल्प दिवस का हुआ आयोजन, व्यापारियों ने दोहराया सेवा व समर्पण का संकल्प
August 10, 2025
प्रतापगढ़। जनपद में व्यापारी समाज के मसीहा कहे जाने वाले पूज्य श्रद्धेय अशोक कुमार आहूजा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बाबागंज कॉलोनी स्थित अटल पार्क में ष्संकल्प-दिवसष् का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ष्भारत माता की जयष् के उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धेय बाबू अशोक कुमार आहूजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही व्यापार मण्डल के अन्य संस्थापक सदस्यों सूरजमल खंडेलवाल, सरदार गुरूबख्श सिंह बग्गा, राम शंकर सिंह, मुरलीधर केसरवानी, ओम निरंकार उपाध्याय, सरदार हरनाम सिंह, मोहम्मद सुहेल खान एवं स्व. कमलेश कुमारी को भी ससम्मान याद किया गया। सभा का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनी ने किया। सभी वक्ताओं ने बाबू अशोक आहूजा के जीवन और संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके योगदान को व्यापारी समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने कहा किकृ हम आज जो निर्भीकता से व्यापार कर पा रहे हैं, वह पूज्य बाबू अशोक आहूजा व उनके साथियों के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है। उन दिनों जब अपराध और प्रशासन का भय व्यापारी समाज पर छाया रहता था, तब इन वीरों ने माइक लेकर दुकान-दुकान जाकर व्यावसायिक एकता और साहस की अलख जगाई। हम उनके संघर्ष का कर्ज नहीं चुका सकते, लेकिन उनके आदर्शों को अपनाकर सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ष्पेड़ लगाओ - जीवन बचाओष् अभियान के तहत पार्क में नीम, आम, शमी, गुलाब, गुड़हल समेत विभिन्न पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहेदृ चन्द्र प्रकाश शुक्ला, नारायण खंडेलवाल, सरदार महेन्द्र सिंह, प्रमोद केसरवानी, राहुल केसरवानी, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. आर. पी. सिंह, अखिल गोयल, सुनील जायसवाल, अरविन्द जैन, शिवांगू सोनकर, सरदार वासिंदर सिंह, सुधीर केसरवानी, जगदीश मौर्य, आलोक मिश्रा, सरदार राजेन्द्र सिंह, इफ्तेखार बाबी, अशोक केसरवानी, कदीर अहमद, प्रदीप कुमार सोनी, धर्मेंद्र यादव, संतराम, छोटे लाल माली सहित अनेक पदाधिकारी और व्यापारी गण। कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि व्यापारी समाज अपने पूर्वजों के संघर्षों को भूला नहीं है, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज हित में कार्य करता रहेगा।
