Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाबा बेलखरनाथ धाम किया गया पौध रोपित,अभियान जारी !पेड़ केवल पेड़ नहीं बल्कि जीवन का परिचायक है- कृष्ण मोहन


प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ शताब्दी वर्ष में सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि पाँच विषयों में एक ष्पर्यावरण संरक्षणष् के अंतर्गत रविवार को पर्यावरण गतिविधि  द्वारा प्रतापगढ़ के बाबा बेलखरनाथ धाम में गतिमान वृहद पौधरोपण अभियान के क्रम में  स्वयंसेवकों द्वारा पंचवट वृक्ष के अंतर्गत पीपल,बरगद,बेल,अशोक, आंवला एवं ढांक आदि का रोपण पौराणिक स्थल बाबा भोलेनाथ के परिसर में किया गया। पौध रोपण अभियान के दौरान अपना विचार व्यक्त करते हुए प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने कहा कि पंचतत्व में संतुलन हेतु पौध अनिवार्य है। पेड़ केवल पेड़ नहीं जीवन का परिचायक है।इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि प्रति वर्ष  कम से कम एक पौध लगाकर उनका संरक्षण करें। जिला कार्यवाह  हेमंत ने कहा कि पेड़ है तो प्राण है। पौधरोपण एक महायज्ञ के समान है, इसमें जन जन की भागीदारी अनिवार्य है। प्रकृति प्रेमी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे पी वर्मा ने कहा कि सुरक्षित और सुखमय जीवन का आधार वृक्ष है। इस अभियान के दौरान प्रमुख रूप से भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश गुप्ता,अधिवक्ता शिवेश शुक्ला ,खंड कार्यवाह बाबा बेलखरनाथ अजय प्रताप ,सह खंड कार्यवाह शिवेंद्र, बाबा बेलखरनाथ धाम के अध्यक्ष एवं धर्म जागरण प्रमुख मदन,अजीत ओझा ,पुजारी बद्री नाथ गिरी,पुजारी विजयानंद महाराज,कृष्णा सोनी, विजय आनंद,उदय सिंह,सतेंद्र प्रसाद एवं मंदिर के अन्य प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |