Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: डॉ. एल.पी. लाल कॉलेज में तिरंगे के संग आजादी का जश्न! नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति और विद्यार्थियों की अद्भुत झलकियों ने बाँधा समाँ


लखनऊ । राजधानी के सीतापुर रोड स्थित डॉ. एल.पी. लाल कॉलेज में आजादी की 79वीं वर्षगांठ पूरी तरह देशभक्ति और तिरंगोत्सव के नाम रही। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण के साथ यह आयोजन छात्रों व अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधिका एवं निदेशक महोदय द्वारा ध्वजारोहण से हुई। प्रांगण तिरंगे की शान से गूंज उठा। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “नन्हा मुन्ना राही हूं” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवाशीष श्रीवास्तव ने किया। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने तिरंगा उत्सव के तीन रंगों की शानदार प्रस्तुति दी स भारत की पृष्ठभूमि से ब्रिटिश शासन से आजादी तक का सफर, महाभारत से चंद्रयान तक का भारतग्रामीण से आधुनिक भारत तक का परिवर्तन ,गीत, नृत्य, नाटिका और प्रभावी भाषणों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट का अद्भुत प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। बच्चों ने हाथों से पत्थर और ईंट तोड़कर सबको चकित कर दिया और जोरदार तालियाँ बटोरीं। निदेशक एस.एन. श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों में निहित प्रतिभा और देशभक्ति का प्रबल बोध ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। इस अवसर पर पिछले वर्ष के विजेता नेहरू हाउस और उपविजेता टैगोर हाउस को प्रबंधिका प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा विशाल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, नए सत्र 2025-26 में अप्रैल से जुलाई तक ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से कक्षा 1 के आदित्य जायसवाल, कक्षा 2 की आराध्या मिश्रा, कक्षा 7 के रुद्र प्रताप सिंह और कक्षा 9 के रामेष्ट मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे की शान को सलामी दी गई और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सभी उपस्थित अभिभावकों, छात्रों और अतिथियों को मिष्ठान्न और लंच भी वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |